आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश यात्रा के दौरान राजगढ़ जिले की मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना और इंदौर में प्रदेश सरकार की शहरी परिवहन योजना 'सूत्र सेवा' सहित कुछ अन्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे भोपाल विमानतल पर पहुंचेंगे और भोपाल से मोहनपुरा और उसके बाद इंदौर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मोहनपुरा परियोजना की लागत 3,866.34 करोड़ रुपये है और इसके जलाशय की जलभराव क्षमता 5730 लाख घन मीटर है। जलाशय से 1.34 लाख हेक्टेयर भूमि में रबी सिंचाई के साथ ही लगभग 400 ग्रामों में पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इस परियोजना से राजगढ़ जिले के 727 ग्राम लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को ही प्रधानमंत्री इंदौर में 4713.75 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।