पार्टी के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के मुताबिक शाह जम्मू में पार्टी के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान में आयोजित बलिदान दिवस समारोह में भाग लेने के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे और पार्टी कार्यों की समीक्षा करेंगे।
जम्मू कश्मीर के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि शाह एक रैली को भी संबोधित करेंगे। इस रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। पीडीपी-भाजपा सरकार में मंत्री रहे भाजपा के विधायक भी इस रैली में भाग लेंगे।
राज्य में गत 19 जून को भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के किसी शीर्ष नेता का यह पहला दौरा होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार शाह के स्वागत के लिए हवाई अड्डे से समारोह स्थल तक भाजपा के झंडे लगाये गये हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं है यह जम्मू के लोगों का एक बड़ा समारोह है।
भाजपा सरकार से अलग हो गयी है। पीडीपी को उसकी गलत नीतियों की वजह से सत्ता से अलग कर दिया गया है। केन्द्र सरकार के पूरे समर्थन के बावजूद पीडीपी अपनी गलत नीतियों के कारण विकास करने में विफल रही है।
भाजपा कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जोरदार स्वागत के लिए बहुत उत्साहित हैं। पार्टी के विधायक और सांसद शाह को अपने-अपने क्षेत्रों के कामकाज के बारे में जानकारी भी देंगे। शाह का जम्मू दौरा दो सप्ताह पहले ही बन चुका था। वर्ष 2015 में भाजपा-पीडीपी गठबंधन बना था।
आतंकियों के जनाज़े के दौरान सुरक्षाबलों के रेडार पर होंगे कट्टरपंथी
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।