अमित शाह के आरोपों पर महबूबा का पलटवार
(India) बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा जम्मू और लद्दाख क्षेत्र के साथ भेदभाव किए जाने के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू और लद्दाख से भेदभाव के आरोप बिल्कुल निराधार हैं। पूर्व सीएम ने जोर देकर कहा कि घाटी पर ध्यान देना जरूरी था और अगर भेदभाव था तो पहले केंद्र या राज्य के समक्ष इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया गया। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार के हर फैसले में बीजेपी का समर्थन था। आपको बता दें कि शनिवार को जम्मू में रैली के दौरान अमित शाह ने महबूबा मुफ्ती पर सरकार के तीन वर्षों के दौरान जम्मू और लद्दाख संभाग के जिलों से भेदभाव करने का आरोप लगाया था। साथ ही शाह ने राज्य के लोगों से किए वादे को पूरा नहीं करने को लेकर भी पीडीपी को घेरा था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।