मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाले स्थानीय उपनगरीय ट्रेनें पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) और केंद्रीय रेलवे (सीआर) रेलवे ट्रैक पर पानी के भराव के चलते 15 से लेकर 30 मिनट तक देरी से चल रही हैं। रातभर हुई बारिश के चलते सायन चिंचपोकली और माटुंगा जैसे कई स्टेशनों पर भी ऑफिस जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दक्षिण गुजरात और उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र में हुई भारी बारिश के चलते पश्चिमी रेलवे रेल सेवाएं प्रभावति हुई, रेल सेवाएं सोमवार को फिर से सुबह 9.10 बजे जाकर बहाल हो पाई। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ए. के.गुप्ता भिलाड-संजान (दक्षिण गुजरात) के बीच प्रभावित ट्रैक साइटों का जायजा लेने के लिए रवाना हुए यहां तक कि मुंबई जाने वाली और मुंबई से दूसरी जगहों जाने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रास्ते में विभिन्न पड़ावों पर देरी से चलीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।