(Athmalgola, Patna)
एक अरसे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पूर्व सहयोगी और राजद सुप्रीमो लालू यादव को याद किया है. सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में इलाज के लिए गए लालू यादव से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोनकर उनकी सेहत का हालचाल पूछा.उनके फोन कॉल के साथ ही चर्चा शुरू हो गई थीं कि वे आरजेडी और जेडीयू दोबारा साथ आ सकते हैं हालांकि लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में नीतीश की वापसी की अटकलों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, 'अब महागठबंधन में चाचा के लिए कोई जगह नहीं है|चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्यगत कारणों से जमानत पर रिहा हैं और मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है|सीएम नीतीश द्वारा लालू का हालचाल पूछे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि रविवार को उनका (लालू यादव) का फिस्टुला का ऑपरेशन हुआ था, ऐसे में उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए कॉल किया था और कुछ नहीं. अस्पताल में भर्ती होने के 4 महीने बाद आश्चर्यजनक रूप से नीतीश जी को उनके खराब स्वास्थ्य के बारे में पता चला. मैं उम्मीद करता हूं कि वह महसूस करेंगे कि वो बीजेपी/एनडीए मंत्रियों के अस्पताल में लालू का हालचाल पूछने वाले अंतिम राजनेता हैं.
बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद अभी हेल्थ चेकअप के लिए छह हफ्ते के लिए जमानत पर बाहर हैं. उनका इलाज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में किया जा रहा है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।