कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ इस कार्रवाई का और हमारे देश के खिलाफ आतंकी मंसूबे नाकाम करने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर भारतीय सेना और सरकार का संपूर्ण समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल को याद रखना होगा कि हमारे साहसी सैनिकों के अमूल्य बलिदान को मोदी सरकार और भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए वोट हासिल करने का साधन नहीं बना सकते।
सुरजेवाला ने कहा कि सच्चाई यह भी है कि सर्जिकल स्ट्राइक का राजनैतिक और चुनावी फायदा लेने के लिए आतुर भाजपा सरकार ने हर परंपरा और परिपाटी तोड़ दी। ये लोग फर्जी राष्ट्रवादी हैं जो सेना की बहादुरी पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जय जवान जय किसान के नारे का राजनीतिक इस्तेमाल करने के बाद अब सर्जिकल स्ट्राइक की वीर गाथा के जरिए को वोट हथियाने की शर्मनाक कोशिश कर रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।