2019 में बीजेपी के साथ जेडीयू का गठबंधन जारी रहेगा
(India) बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान खत्म होती दिख रही है। रविवार को नई दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई। सूत्रों के मुताबिक जेडीयू ने कहा है कि 2019 में बीजेपी के साथ उसका गठबंधन जारी रहेगा और दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। हालांकि सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है। कुछ मामलों को लेकर जेडीयू ने नाराजगी भी जाहिर की है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेताओं को इस बात का अंदाजा है कि 2009 के फॉर्म्युले पर सहमति बनना मुश्किल है, लेकिन पार्टी को सम्मानजनक सीटें जरूर मिलेंगी। JDU की बैठक में यह भी तय हुआ है कि 'एक देश-एक चुनाव' के मुद्दे पर वह बीजेपी का समर्थन करेगी। हालांकि जेडीयू ने नागरिक संशोधन विधेयक के मुद्दे पर संसद के अंदर बीजेपी का विरोध करने का फैसला किया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।