मोदी-नवाज 'दोस्ती' पर भारत और पाकिस्तान में राजनीति कांग्रेस ने कसा, तंज तो BJP ने किया पलटवार
(DELHI, DELHI) कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवाज शरीफ से 'दोस्ती' को लेकर तंज कसा है। पाकिस्तान के निष्कासित प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। कांग्रेस ने मोदी और नवाज शरीफ की एक तस्वीर (जिसमें दोनों ने एक दूसरे के हाथ पकड़े हुए हैं) ट्वीट करते हुए लिखा है 'नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हम जानना चाहते हैं कि उनके अच्छे दोस्त पीएम मोदी इस मामले पर क्या कहते हैं। यह तस्वीर पीएम मोदी की दिसंबर 2015 में पाकिस्तान यात्रा की है। पीएम मोदी अफगानिस्तान से लौटते वक्त नवाज शरीफ को जन्मदिन की बधाई देने लाहौर चले गए थे। यह पीएम मोदी की पहली पाकिस्तान यात्रा थी।
कांग्रेस के इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी ने तुरंत जवाब दिया। भाजपा ने ट्वीट करते हुए लिखा 'प्रधानमंत्री जी क्या देश का हर आदमी इस पर यही कह रहा है कि भारत में भी जो नेता बेल पर घूम रहे हैं, उन्हें भी जेल में जाना ही है!’इस ट्वीट को सुनंदा पुष्कर मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को अग्रिम जमानत मिलने के नजरिए से देखा जा रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।