(India)
कर्नाटक में गठबंधन की सरकार चलाना सीएम कुमारस्वामी के लिए विषपान करने जैसा है। यह बात कोई दूसरा नहीं बल्कि कुमारस्वामी खुद कह रहे हैं। शनिवार को एक कार्यक्रम में कुमारस्वामी का दर्द छलका और उन्होंने आंखों में आंसू भर कहा कि हालांकि उनके पार्टी के लोग इस बात से खुश हैं कि उनके अन्ना या थम्मा (भाई) सीएम बने हैं लेकिन वह वर्तमान हालात से खुश नहीं हैं। जेडीएस की तरफ से उनके सीएम बनने की खुशी में आयोजित किए गए इवेंट में कुमारस्वामी ने गुलदस्ते और फूलमाला तक को स्वीकार नहीं किया। कुमारस्वामी ने कहा कि मैं किसी को बताए बिना अपने दर्द को जब्त कर रहा हूं, जो जहर से कम नहीं है। गठबंधन की सरकार का नेतृत्व करने के संबंध में कुमारस्वामी ने कहा कि जो कुछ भी चल रहा है उससे वह खुश नहीं हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।