मायावती ने जताई वक्त से पहले लोकसभा चुनाव की आशंका
(India) बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रुख अपनाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव को समय से पहले ही संपन्न कराए जाने की आशंका जताई है। पूर्व सीएम ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि बीजेपी में काफी हताशा है और वह समय से पहले ही लोकसभा चुनाव संपन्न करा सकती है। मायावती ने कहा, 'बीजेपी और पीएम मोदी ने अब विकास के भ्रमित करने वाले अजेंडे को छोड़कर सांप्रदायिक और जातिवादी राग अपनाना शुरू कर दिया है। उनके द्वारा हिंदू-मुस्लिम, श्मशान-कब्रिस्तान और फेक न्यूज को सरकारी संरक्षण दिया जा रहा है।'
बीएसपी सुप्रीमो ने कहा, 'कर्नाटक में साम-दाम-दंड-भेद सहित सभी हथकंडों को अपनाने के बावजूद भी सरकार न बना पाने से बीजेपी नेतृत्व कुंठा और हताशा से ग्रस्त है। ऐसे में बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव को समय से पहले कराने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की सरकार गिराकर इसकी भूमिका तैयार की जा चुकी है।'

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।