न्यूज एजेंसी एएनआई ने उनके बयान का हवाला दिया है जिसमें उन्होंने कहा है मुझे बीएसपी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर जयप्रकाश सिंह के भाषण के बारे में पता चला है जो बीएसपी की विचारधारा के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने विरोधी पार्टी नेतृत्व के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी की है। क्योंकि यह उनकी व्यक्तिगत राय है उन्हें पार्टी के पद से फौरन प्रभाव से हटाया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीएसपी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर जयप्रकाश सिंह ने सोमवार को कहा था मायावती का देश के प्रधानमंत्री बनने का सबसे सही समय है और सिर्फ वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती दे सकती हैं।
जयप्रकाश सिंह ने कहा कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बाद वह पावरफूल पॉलिटिशियन के तौर पर उभरी हैं। वहीं एक मात्र ऐसी दबंग लीडर है जो नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की चुनावी जीत को रोक सकती हैं।
उन्होंने आगे कहा वह सिर्फ एक दलित लीडर ही नहीं हैं बल्कि उन्हें सभी समुदायों का समर्थन हासिल है। अब समय आ गया है जब उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बनाया जाए। राहुल गांधी जिन्हें कांग्रेस के प्रधानमंत्री के चेहरे के तौर पर माना जा रहा है उसको लेकर सिंह ने कहा- राहुल अपने पिता की तुलना में अपनी मां की तरह ज्यादा दिखते हैं। और उनकी मां विदेश मूल की हैं इसलिए वह कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।