मानसून सेशन का पहला दिन आज संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी सीपीएम ने दिया स्थगन नोटिस
(DELHI, DELHI) संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। ऐसे में मोदी सरकार तीन तलाक बिल महिला आरक्षण विधेयक भगोड़ा आर्थिक अपराधी बिल ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्ज बिल बलात्कार के दोषियों को कड़े दंग के प्रावधान वाले विधेयक समेत कई महत्वपूर्ण बिलों को इस सत्र में पास कराना चाहेगी। जबकि विपक्ष की कोशिश सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की होगी।

विपक्ष जिन मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी वो हैं देश में मॉल लिंचिंग की घटनाएं महंगाई रोजगार नौकरियों में आरक्षण बैंकों के फर्जीवाड़े पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम दलित उत्पीड़न किसानों की आत्महत्या और महिला सुरक्षा।

समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने उच्च शिक्षा में एससी-एसटी को आरक्षण दिए जाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा में एससी-एसटी वर्ग की अनदेखी की जा रही है। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस एक बार फिर आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सदन में हंगामा कर सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।