संसद सत्र  मॉब लिंचिंग पर विपक्ष का हंगामा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर
(DELHI, DELHI) संसद का मानसून सत्र बुधवार से शुरु हो चुका है। मानसून सत्र से पहले मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार संसद में हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि सबका सहयोग मिलेगा। पीएम ने कहा कि संसद की अच्छी छवि रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर आपदा आयी है उस पर भी चर्चा होनी चाहिए।उधर मॉब लिंचिंग पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और स्वामी अग्निवेश की पिटाई के मसले पर सीपीआई नेता डी. राजा ने कहा कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।