लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देने को लेकर कांग्रेस में मतभेद दिखने लगे हैं। पार्टी के कई नेता अविश्वास प्रस्ताव के समय को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इन नेताओं का तर्क है कि इससे सरकार को अधिक फायदा होगा। वहीं कई नेताओं की दलील है कि प्रस्ताव पर चर्चा से सरकार पर दाग लगेगा।
अविश्वास प्रस्ताव के वक्त को लेकर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं की दलील है कि बहस शुक्रवार शाम खत्म हो जाएगी। इसके बाद सोमवार से पार्टी किन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी। जबकि संसद का मानसून सत्र 10 अगस्त तक है। ऐसे में सत्र के अंतिम दिनों में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहिए था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।