उन्होंने कहा कि संख्या बल पूरी तरह से मोदी सरकार के साथ है। यूपीए की नेता सोनिया गांधी का गणित कमजोर है। उन्हें इसी तरह से 1996 में भी गणना की थी और सब जानते हैं कि उसका क्या परिणाम हुआ। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह से बहुमत है और बीजेपी और सहयोगी दल उसके पक्ष में मतदान करेंगे।
उन्होंने सरकार ने उसके खिलाफ लाए गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को पूरी तरह अनुचित बताते हुए बुधवार को कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एकजुट इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। एनडीए पूरी मजबूती और जनादेश के साथ सरकार चला रहा है। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को पूरी तरह अनुचित बताते हुए उन्होंने कहा कि भले ही प्रस्ताव लाना विपक्ष का हक है लेकिन यह इसका उचित समय नहीं है। विपक्ष इसके बहाने कुछ बेवजह के मुद्दे उठाना चाहता है। उन्होंने कहा एकजुट एनडीए इस अविश्वास प्रस्ताव का गला घोंट देगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।