किसान कल्याण रैली मे पीएम मोदी  अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद आज शाहजहांपुर में किसानों को संबोधित करेंगे
(Lucknow, Lucknow) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस चुनावी साल में शनिवार को शाहजहांपुर के रोजा स्थित रेलवे ग्राउन्ड पर किसान कल्याण रैली में शाहजहांपुर को कुछ सौगातें भी देने की घोषणा कर सकते हैं। यहां खाद कारखाने की अरसे से चली आ रही मांग को पूरा कर सकते हैं। कृषि विश्वद्यालय या फिर रोजा रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण की भी घोषणा कर सकते हैं। वहीं सियासी नजरिये से फसलों के न्यूनतम मूल्य का भी लाभ उठाने का प्रयास होगा।

लोकसभा के 2019 के चुनाव को देखते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे की कड़ी में जून के अंतिम सप्ताह में मगहर इस माह आजमगढ़ वाराणसी और मीरजापुर के बाद पीएम मोदी शनिवार को शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित रोजा के रेलवे ग्राउंड में किसान कल्याण रैली को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने इस किसान कल्याण रैली में करीब 3 लाख किसानों के जुटने का दावा किया है। इस रैली में शाहजहांपुर समेत आसपास के बदायूं बरेली हरदोई लखीमपुर पीलीभीत और लखीमपुर जिलों के लोगों के आने का भी दावा किया गया है। शाहजहांपुर में मोदी का किसानों को संबोधित करना भाजपा के लिए काफी अहमियत रखता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।