शाहजहांपुर रैली में पीएम ने कहा अविश्वास प्रस्ताव का कारण नहीं बता पाए तो गले लगा लिया
(Saharanpur, Saharanpur) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गन्ना किसानों और उनके समर्थन मूल्य को लेकर कई बातें कही। उन्होंने कहा कि गन्ने से बना एथनॉल पेट्रोल में मिक्स किया जाता है। 160 करोड़ लीटर एथनॉल उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कछुए की चाल से काम होने के चलते गन्ना किसानों के पैसे फंसे हुए हैं।

शाहजहांपुर में 36 डिग्री तापमान उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गजब का उत्साह देखा जा रहा है। करीब 8 जिलों के किसान, तमाम योजनाओं के लाभान्वित व्यक्ति और भाजपा कार्यकर्ता रैली स्थल पर पहुंच चुके हैं। मैदान पर कुछ ही देर में तिल रखने की भी जगह नहीं बचेगी।

1 दिन पूर्व हुई बारिश का असर इस मैदान पर साफ देखने को मिल रहा है। यहां पंडाल के अंदर भी कीचड़ जैसे हालात है, ऊपर मैट डाली गई है उसके बाद ही पानी भरा हुआ है। 2 मंच बनाए गए हैं, जिसमें एक मुख्य और दूसरा मंच सांस्कृतिक मंच बनाया गया है। रैली स्थल पर तीन पंडाल बनाए गए हैं जिसमें बैठने के लिए भारी भीड़ है लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है। अंदर तक जाने के लिए मंच पर गोंडा के भाजपा नेता काव्य पाठ कर रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।