इस केस की जांच कर रही सीबीआई ने ये खुलाशा किया था कि 34 नाबालिग बच्चियों के यौन उत्पीडऩ के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा लगातार संपर्क में रहे हैं। जिससे बाद से विपक्ष के नेता लगाता मंजू वर्मा से इस्तीफे की मांग कर रहे थे जिस पर मंजू वर्मा ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि हम कुशवाहा समाज के लोग हैं और ये कुकृत्य यादव समाज और आरजेडी के लोग करते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस्तीफा नहीं देंगी। जाति कार्ड खेलते हुए उन्होंने कहा कि मैं कुशवाहा समाज से हूं इसलिए मुझे टारगेट किया जा रहा है।
आपको बता दें की मंजू वर्मा बिहार सरकार की इकलौती महिला मंत्री थीं वहीं अब इस्तीफा देने के बाद मंजू वर्मा के घर पर सन्नाटा पसर गया है। जदयू एमएलसी रामेश्वर महतो मंजू वर्मा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सिर्फ़ मंजू वर्मा को टारगेट क्यों किया जा रहा ब्रजेश ठाकुर के फोन रिकार्ड की सीडीआर सार्वजनिक हो ताकि वह जिससे बातचीत करता हो सभी के नाम सामने आए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।