(India)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक बार 5 साल का कार्यकाल पूरा करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की अस्थिरता को लेकर कोई सवाल ही नहीं है। कुमारस्वामी ने जोर देकर कहा कि पूरे 5 साल तक उनकी सरकार चलेगी। 100 दिन से अधिक कांग्रेस के साथ इस असंभव गठबंधन की अगुवाई करने वाले कुमारस्वामी इस दावे के साथ काफी सहज भी दिखे। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि कुछ दिन पहले ही कुमारस्वामी ने यह आशंका जाहिर की थी कि उनकी सरकार को गिराने के प्रयास किए जा रहे हैं बता दें कि जुलाई महीने में अपने एक भावुक बयान में सीएम कुमारस्वामी ने कहा था कि गठबंधन की सरकार चलाना उनके लिए विषपान करने जैसा है। यही नहीं इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे। उन्होंने कहा था कि वह वर्तमान हालात से खुश नहीं हैं और वह विषकंठ बनकर जहर पी रहे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।