छत्तीसगढ़ चुनाव में BJP ने अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी के खिलाफ थाने में दी तहरीर
(DELHI, DELHI) छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी पूर्व सांसद करूणा शुक्ला समेत लगभग 70 लोगों के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने एवं भाजपा कायार्लय पर उपद्रव करने की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। रायपुर के मौदहापारा थाने में की गई शिकायत में कहा गया है कि बघेल और करूणा शुक्ला ने अटल स्मारक निर्माण हेतु प्रदेश के गांव-गांव के पवित्र स्थान से लाई गई मिट्टी रखे हुई कलश को अटल अस्थि कलश बताने के भ्रामक प्रचार करने और अपने कांग्रेस के साथी किरणमयी नायक, रुचिर गर्ग, शैलेश नितिन त्रिवेदी, धनंजय त्रिवेदी, विनोद तिवारी आदि कार्यकतार्ओं के साथ एक राय होकर भाजपा कायार्लय में उपद्रव करने की नीयत से घुसने का प्रयास किया।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेश गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कल 16 अक्टूबर को दोपहर में कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला, श्रीमती किरणमयी नायक, भूपेश बघेल, रुचिर गर्ग, शैलेश नितिन त्रिवेदी, धनंजय सिंह सहित 60-70 कांग्रेस कार्यकतार्ओं के साथ भाजपा कायार्लय में धावा बोल दिया एवं भीड़ द्वारा नारे लगाते हुए वहां उपस्थित पदाधिकारियों के लिए अश्लील शब्दों का उपयोग किया। पुलिस ने कल ही इस मामले में अपनी तरफ से सरकारी आदेशों के उल्लंघन का मामला कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज किया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।