आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस चीफ जगनमोहन रेड्डी की बांह पर चाकू मारा
(ANDHRAPRADESH, ANDHRAPRADESH) वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी पर गुरूवार को चाकू से हमला किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे जगनमोहन रेड्डी पर यह हमला विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर उनकी बांह पर अज्ञात हमलावरों ने किया।
गौरतलब है कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पिता वाईएस राजेशर रेड्डी के निधन के बाद जगनमोहन कांग्रेस से अलग होकर पार्टी की बागडोर संभाले हुए हैं। वाईएसआर कांग्रेस मुख्यरूप से आंध्रप्रदेश की पार्टी मानी जाती है। 2014 के चुनाव में पार्टी ने आंध्रप्रदेश की 175 सीटों में से 67 पर जीत हासिल की थी। लेकिन, तेलंगाना में पार्टी की स्थिति काफी कमजोर है। तेलंगाना के पिछले विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस को सबसे कम तीन सीटें ही मिली थीं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।