(India)
केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी ने ऐलान किया है कि वह सबरीमाला के श्रद्धालुओं को समर्थन देते हुए अपना आंदोलन जारी रखेगी। राज्य बीजेपी ने केरल की लेफ्ट सरकार को नास्तिक बताते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने (राज्य सरकार ने) सबरीमाला को बर्बाद करने का फैसला कर लिया है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सबीरमाला में महिलाओं की एंट्री पर लगी रोक हटा दी थी, लेकिन इस मसले को लेकर श्रद्धालुओं और सरकार के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। सबरीमाला में अबतक महिलाओं की एंट्री नहीं हो पाई है। केरल बीजेपी के अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई ने कहा कि बीजेपी 30 नवंबर को श्रद्धालुओं के समर्थन में और राज्य सरकार की प्रताड़ना के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।