पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान 39 वर्षीय मोहम्मद इमरान के रूप में की है, वह जनता दरबार में 12 अन्य मौलवी और इमाम के साथ आया था। उसकी मांग थी कि वक्फ बोर्ड के स्टॉफ की सैलरी बढ़ाई जाए। नार्थ दिल्ली के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस हरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम ऑफिस में घुसने के दौरान हुई जांच के दौरान पुलिस ने .32 बोर की जिंदा कारतूस उसके पर्स से बरामद की।
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि उसे ये गोलियां एक मस्जिद से दान में मिलीं थी। उसने इन गोलियों को अपने बटुए में रख लिया और बाद में इसके बारे में भूल गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कुछ दिनों सचिवालय में उस वक्त एक शख्स ने मिर्ची पाउडर फेंक दिया जब वे लंच के लिए दोपहर 2:10-2:15 के करीब ऑफिस से निकल रहे थे। हमलावर की पहचान अनिल शर्मा के तौर पर हुई है।
नारायणा का रहनेवाला अनिल शर्मा दिल्ली सचिवालय में आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल के ऑफिस से बाहर आने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही केजरीवाल ऑफिस से बाहर निकले, शर्मा भागे हुए उनके पास आया और बोला- ‘आप ही से उम्मीद है’। उसके बाद शर्मा ने केजरीवाल के पैर छूने का ढोंग किया। शर्मा के एक हाथ में पत्र था जबकि दूसरे हाथ में मिर्च पाउडर था। उसने गुटखा पैकेट में मिर्च का पाउडर लाया हुआ था।
केजरीवाल ने शर्मा को पैस छूने से रोका, उसके फौरन बाद शर्मा ने खड़ा होते ही केजरीवाल के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। शर्मा को हिरासत में ले लिया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।