समाज के प्रदेश महासचिव आनंद नाग ने एजेंसी को बताया कि आदिवासी बहुल जशपुर, सरगुजा और रायगढ़ जिले की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है। राज्य में आदिवासियों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है, लेकिन मुख्यमंत्री चयन के मामले में पार्टी ने आदिवासी वर्ग के किसी नेता का नाम शामिल नहीं किया।
उन्होंने कहा कि आदिवासी वर्ग ने उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए गांधी को पत्र लिखा है। समाज के लोगों ने बैठक के बाद आदिवासी नेता रामपुकार सिंह को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। जशपुर जिले में सर्व आदिवासी समाज के अलावा गैर आदिवासी संगठन के प्रतिनिधियों ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा में वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह को अपना समर्थन दिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।