इंडोनेशिया में सुनामी से तबाही, 62 की मौत
(India) इंडोनेशिया के ज्‍वालामुखी द्वीप सुंडा में सुनामी का कहर रविवार को फिर देखने मिला। समुद्र के नीच चट्टानें खिसकने से आई सुनामी ने इस बार 62 लोगों की जान ले ली और इस घटना में 600 लगों के घायल होने की खबर है। बता दें कि रिंग ऑफ फायर में स्थित होने के कारण इंडोनेशिया में दुनिया में सबसे अधिक भूकंप और सुनामी आते हैं। इंडोनेशिया की सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात को आई सुनामी की वजह से तटीय क्षेत्र में बनी दर्जनों इमारतें मिट्टी में मिल गई। मेट्रोलॉजी एवं जियो फिजिक्‍स एजेंसी ने बयान जारी कर कहा कि इस सुनामी की वजह समुद्र के भीतर चट्टानों का खिसकना हो सकता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस द्वीप का निर्माण क्राकाटाओ ज्‍वालामुखी के लावा से हुआ है। इस ज्‍वालामुखी में आखिरी बार अक्‍टूबर में विस्‍फोट हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।