(India)
बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर हुई बैठक के बाद बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई है। इस बैठक में बिहार सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके बेटे सांसद चिराग पासवान भी मौजूद रहे। इस घोषणा के बाद शाह ने जहां 2019 में 2014 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया, वहीं नीतीश कुमार ने कहा है कि एनडीए बिहार में 2009 से भी अधिक सीटें जीतेगी घर पर बैठक के बाद शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लंबी चर्चा के बाद तय हुआ है कि बीजेपी, जेडीयू 17-17 और एलजेपी 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शाह ने कहा, 'रामविलास पासवान को आगे आने वाले राज्यसभा चुनाव में एनडीए का प्रत्याशी बनाया जाएगा।' बीजेपी अध्यक्ष ने कहाा, 'एनडीए की गठबंधन की स्ट्रेंथ को देखकर तीनों पार्टियों ने फैसला लिया है। जल्द ही एनडीए का राजनीतिक अजेंडा लोगों के सामने लेकर जाएंगे।'
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।