प्रवर्तन निदेशालय के कोर्ट में दिए गए बयान कि अगस्ता वेस्टलैंड के बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल ने 'श्रीमती गांधी' का नाम लिया है। अब इस बयान को लेकर सभी भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री तथा राज्य प्रमुख आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान कांग्रेस को घेरने की कोशिश की जाएगी। ये कुछ ऐसी ही रणनीति है, जो कुछ समय पहले भाजपा ने राफेल लड़ाकू विमान पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अपनाई थी।
राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 70 जगहों पर एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रवक्ता, मंत्री, वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और यहां तक कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया था। इस दौरान कांग्रेस को घेरने की कोशिश की गई थी। साथ ही आम जनता को यह बताने की कोशिश की गई थी कि सुप्रीम कोर्ट से भाजपा को राफेल डील के मुद्दे पर क्लीन चिट मिल गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।