बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार, लंबे वक्त से था फरार
(India) नई दिल्ली, जेएनएन। लंबे वक्त से पुलिस को छका रहे बुलंदशहर हिंसा (Bulandshahr Mob Violence) के आरोपी योगेश राज (Yogesh Raj) को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। योगेश योगेश राज बजरंग दल का जिला संयोजक है और हिंसा के बाद से फरार था।

बता दें कि बुलंदशहर के चिंगरावठी में 3 दिसंबर को चिंगरावटी पुलिस चौकी के पास गोवंश अवशेष मिलने पर खूनी बवाल हो गया था, जिसमें स्याना कोतवाल सुबोध कुमार शहीद हो गए थे। खूनी बवाल भड़काने के लिए पुलिस बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश को मुख्य आरोपित मान रही थी, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार दबिश दे रही थी।
एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्याना हिंसा में फरार चल रहे बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को कोतवाली देहात क्षेत्र के खुर्जा टी प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जल्द फरार चल रहे बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि हिंसा के बाद से फरार चल रहे आरोपित योगेश राज ने बाद में वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया था। इस वीडियो में योगेश राज ने कहा था कि जब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या हुई तब वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।