नेपाल की RBI से अपील, 100 से अधिक के नोटों को बनाएं लीगल टेंडर
(India) नेपाल ने रिजर्व बैंक से भारत में जारी 100 से अधिक के नए नोटों को वहां भी लीगल टेंडर घोषित करने की अपील की है। रविवार को मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात कही गई है। हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के केंद्रीय बैंक, नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने शुक्रवार को RBI को लेटर लिखकर 200, 500 और 2000 रुपये के नोटों को लीगल टेंडर बनाने को कहा। NRB ने भारत के केंद्रीय बैंक को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट ऐक्ट (FEMA) के तहत नोटिफिकेशन जारी करने को कहा, जिससे 100 रुपये से अधिक मूल्य के नोट नेपाल में भी स्वीकार किए जा सकते हैं और लेनदेन में सुविधा होगी।

RBI ने अभी नेपाल में केवल 100 या इससे नीचे के मूल्य के नोटों के सर्कुलेशन को स्वीकृति दी है। 500 और 1000 रुपये के नोटों को बैन करने से पहले RBI ने FEMA नोटिफिकेशन के तहत कहा था कि नेपाली नागरिक 25 हजार रुपये मूल्य तक के ऐसे नोट रख सकते हैं।

500 और 1000 रुपये के नोटों को बैन करने के बाद भारत में 200, 500 और 2,000 रुपये के नोट जारी किए। रिजर्व बैंक ने नए नोटों को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया और इस वजह से नेपाल में इनका इस्तेमाल अवैध है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।