2019 में वोट पाने को राजनीतिक दल कर रहे कश्मीरियों का इस्तेमाल,JNU के मामले मे महबूबा बोलीं
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय मामले में आरोप-पत्र दाखिल किये जाने के समय पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राष्ट्रीय दल कश्मीरियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे हैं। पिछले साल जून तक जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री रहीं मुफ्ती ने ट्विटर पर लिखा कि जेएनयू मामले में आरोप-पत्र दाखिल किये जाने से उन्हें अचरज नहीं हुआ है क्योंकि देश में आम चुनाव कुछ ही महीनों में होने वाले हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 के चुनावों में हर बार की तरह वोट पाने के लिए कश्मीरियों का इस्तेमाल कर राजनीतिक दल अपना हित साध रहे हैं। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय दलों के इस कदम के लिये कितने कश्मीरियों और उनके परिवारों को कीमत चुकानी होगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।