कर्नाटक: कांग्रेस विधायकों में मारपीट, अस्पताल में ऐडमिट हुए MLA आनंद सिंह
(India) कर्नाटक में विधायकों को रिजॉर्ट ले जाने के बाद भी कांग्रेस को राहत मिलती नहीं दिख रही है। रविवार को रिजॉर्ट में ही कांग्रेस के दो विधायक आनंद सिंह और जेएन गणेश आपस में भिड़ गए। यह झगड़ा इतना खतरनाक हो गया कि सिर में चोट लगने के चलते आनंद सिंह को बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, गणेश ने आनंद सिंह के सिर पर बोतल दे मारी जिससे वह घायल हो गए। बताते चलें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रही है। इसी के बाद कांग्रेस ने अपने कुछ विधायकों को एक रिजॉर्ट में ठहराया। ये विधायक शनिवार को देर रात तक पार्टी कर रहे थे, उसी दौरान इन दोनों विधायकों में झगड़ा हुआ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।