अंतरिम बजट 2019 के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी बोले-ये तो अभी सिर्फ एक ट्रेलर है
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्तमंत्री पीयूष गोयल की तरफ से शुक्रवार को पेश किए गए बजट 2019 की जहां सराहना की तो वहीं दूसरी तरफ करदाताओं की उदारता और उनकी ईमानदारी के लिए भी उनकी तारीफ की।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह अंतरिम बजट एक ट्रेलर था और चुनावों के बाद भारत को विकास के रास्ते पर लेकर जाया जाएगा। यह मोदी सरकार का आखिरी बजट था क्योंकि इस साल अप्रैल से मई के बीच चुनाव होना है।

पीएम मोदी ने कहा- “मीडिल क्लास से लेकर श्रमिक तक, किसानों की तरक्की से लेकर बिजनेसमैन के विकास, लघु और सीमांत क्षेत्र के उत्पादन से लेकर नए भारत के अर्थव्यवस्था को गति देने तक इस अंतरिम बजट में सभी बातों का ध्यान रखा गया है।”

देश के विकास में करदाताओं के अहम योगदान पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा- यह मीडिल क्लास और अपर मीडिल क्लास की उदारता और ईमानदारी है जिनके टैक्स में योगदान के चलते योजनाए बनाई जाती हैं और गरीबों का कल्याण होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह हमेशा से मांग थी कि 5 लाख तक वार्षिक आय को कर के दारये से बाहर रखा जाए। ‘हमारी सरकार ने इसे पूरा किया।’

पीएम मोदी ने कहा- "यह बजट गरीबों को सशक्त, किसानों को मजबूत, परिश्रम को सम्मान और मीडिल क्लास सपनों को साकार करने में मदद करेगा। यह बजट 130 करोड़ भारतीयों के नए भारत के सपने को साकार करने में उन्हें ऊर्जावान बनाएगा।"

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।