नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ किया मजाक-राहुल गांधी
(India) बिहार के पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित जन आंकाक्षा रैली में राहुल गांधी ने ऐतिहासिक घोषणा की है। राहुल ने कहा है कि केंद्र में उनकी सरकार आई तो हिंदुस्तान के हर एक गरीब व्यक्ति को मिनिमम आय की गारंटी दी जाएगी। हर किसी के बैंक अकाउंट में फिक्स अमाउंट डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ मजाक किया है और किसान के परिवार के एक सदस्य को साढ़े तीन रुपये देने की घोषणा की है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी। कांग्रेस सरकार हर एक व्यक्ति की न्यूनतम आय की गारंटी लेगी।
राहुल ने कहा कि ससंद में बजट में बड़ी घोषणा की बात कही गई। ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए पांच मिनट तक ताली बजाई। कहा गया कि किसानों के लिए ऐतिहासिक काम किया। हिंदुस्तान के किसानों को सत्रह रुपये दिन के दिए जाते हैं और फिर धड़ाधड़-धड़ाधड़ ताली बजाई जाती हैं। अनिल अंबानी को तीस हजार करोड़ रुपये, नीरव मोदी को पैंतीस हजार करोड़, मेहुल चौकसी को तीस हजार करोड़ और विजय माल्या को दस हजार करोड़ रुपये देते हो किसान के परिवार को साढ़े तीन रुपये देकर तालियां बजाते हो। यह किसानों के साथ मजाक है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।