जमीन भी खरीद सकेंगे रोबोट
इंसानों जैसी समझ वाली रोबोट सोफिया को बनाने वाले निर्माता डॉ. डेविड हान्सन ने एक नए शोध पत्र में ‘द एज ऑफ लिविंग इंटेलीजेंट सिस्टम एंड एड्रॉयड सोसायटी' नाम से छपे लेख में कहा है कि बहुत जल्द एंड्रॉयड आधारित रोबोट इंसान से शादी से करने के लायक भी हो जाएंगे।
उनका कहना है कि 2045 तक ऐसे रोबोट शादी के अलावा जमीन की खरीद-बिक्री के साथ वोट डालने के लायक भी हो जाएंगे।
गुडमॉर्निंग दिल्ली...मैं हूं आपकी रोबो जॉकी रश्मि क्या सुनना चाहते हैं
रोबोट सामाजिक आन्दोलन भी चलाएंगे
डॉ. डेविड हान्सन का कहना है कि एंड्रॉयड आधारित रोबोट वर्ष 2035 तक वह सबकुछ करने में सक्षम होंगे जो इंसान अभी कर रहे हैं। साथ ही उनकी यह तरक्की यहीं नहीं रुकने वाली है। हान्सन का कहना है कि वर्ष 2038 तक रोबोट इंसानों की तरह सामाजिक अधिकारों की मांग भी करेंगे और उसके लिए आन्दोलन भी चलाएंगे।.
- 14 फरवरी, 2016 को हुईथी एक्टिवेट.
- 50 तरह के हावभाव दिखाने में है माहिर.
- 2 साल पहले पाई यूएई की नागरिकता.
- 9 रोबोटिक भाई-बहन भी हैं सोफिया के
सोफिया की खास बात
पुराने रोबोटिक वेरिएंट के मुकाबले रोबोट सोफिया रोबोट के हावभाव इंसानों से ज्यादा मिलते-जुलते हैं। इंसानों जैसा दिखने, बोलने और मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए वह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और फेशियल रिकॉग्निेशन का प्रयोग करती है। हान्सन इस रोबोट को कई टीवी कार्यक्रमों में ला चुके हैं। .
2038 तक रोबोट इंसानों की तरह अधिकारों की मांग भी करेंगे .
2045 तक वोट डालने के लायक भी हो जाएंगे रोबोट.
इंसानों से आजादी मांगेंगे
हर इंसान चाहता है कि अंगुली के इशारे पर सारे काम हो जाएं। इस होड़ में इंसान की तरह तेज दिमाग वाली मशीनें सामने आ रही हैं। हान्सन का कहना है कि इस चाहत का भी एक शीर्ष स्तर आने वाला है जिसके बाद बड़ी अजीब स्थिति सामने आ सकती है। उनका कहना है कि एक समय आएगा जब रोबोट इंसानों से अपने हक की मांग करेंगे आजाद होने की कोशिश करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।