बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनावों में तमिलनाडु और पुडुच्चेरी में वहां की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके और पीएमके के साथ मिलकर लड़ेगी। तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने कहा- “तमिलनाडु और पुडुच्चेरी की कुल 40 सीटों में से बीजेपी पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही, दोनों ही जगहों पर हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।”
इससे पहले, एआईएडीएमके ने मंगलवार को पीएमके के साथ गठबंधन पर मुहर लगाते हुए एस. रामदोस की पार्टी को सात सीट देकर डील फाइनल किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एआईएडीएके के संयोजक और उप-मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने कहा- “पट्टाली मक्कल काटचि (पीएमके) के साथ हमारा गठबंधन हुआ है। आनेवाले लोकसभा चुनाव 2019 में उन्हें सात सीट दी गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।