पीएम की रैली में मंच से लगाए सीएम योगी ने नारे, मोदी हैं तो सबकुछ मुमकिन है
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर दौरे पर हैं। निराला नगर मैदान पर आयोजित रैली स्थल से प्रधानमंत्री 6620 करोड़ की सौगात देंगे। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के कानपुर के निराला नगर मैदान में पहुंचे, तो चारों तरफ से मोदी-मोदी की गूंज आने लगी। मंच पर चढ़ते ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जय श्री राम के नारे लगाए। मंच पर मौजूद भाजपाईयों ने माला पहना कर पीएम का स्वागत किया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भारत माता व जय श्रीराम के जयघोष से कार्यक्रम की शुरुआत की।
पीएम मोदी ने लखनऊ मेट्राे को हरी झंडी दिखाई इसके बाद उन्होंने नमामि गंगे और पनकी पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। मंच पर चढ़ते ही पीएम मोदी ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के लिए तीन बार भारत माता की जय के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि नारों की गूंज सीमा पर खड़े जवानों को सुनाई देनी चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि अब तक जिन कार्यों को नामुमकिन कह कर देश की जनता को वंचित रखा गया था 2014 के बाद मोदी जी ने उसे मुमकिन बना दिया। क्योंकि मोदी हैं तो सबकुछ मुमकिन हैं, उन्होंने नामुमकिन को मुमकिन बना दिया।सीएम योगी ने लगाए मोदी हैं तो मुमकिन हैं के नारे।
रैली को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा लक्ष्मी जी न हाथ के पंजे पर बैठ कर आती हैं, न सपा की साईकिल पर बैठकर आती हैं न बसपा के हाथी पर बैठकर आती हैं, ये विकास रूपी कमल के फूल पर बैठकर आती हैं डिप्टी सीएम बोले 100 में 60 हमारा है बाकी सब बंटवारा है।
डिप्टी सीएम ने कहा प्रयागराज के कुंभ में मोदी जी ने जिस प्रकार से सफाई कर्मचारियों के चरण धुलकर समरसता का संदेश दिया है, उस प्रकार कोई नहीं कर सकता। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद सिर्फ जनता मोदी के साथ रहे बाकी सब एक हो जाएं कोई फर्क नहीं पड़ता। डिप्टी सीएम के बाद सांसद मुरली मनोहर जोशी जी मंच को संबोधित करने पहुंचे।
डिप्टी सीएम के बाद सांसद मुरली मनोहर जोशी जी मंच को संबोधित करने पहुंचे। प्रयागराज के कुंभ में मोदी जी ने जिस प्रकार से सफाई कर्मचारियों के चरण धुलकर समरसता का संदेश दिया है, उस प्रकार कोई नहीं कर सकता। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद सिर्फ जनता मोदी के साथ रहे बाकी सब एक हो जाएं कोई फर्क नहीं पड़ता।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।