कांग्रेस का ऐलान, महागठबंधन के लिए 7 सीटों पर नहीं उतारेंगे कैंडिडेट्स
(India) यूपी में भले ही कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा नहीं है, लेकिन उसने बड़ा संकेत देते हुए उसके लिए 7 सीटों पर उम्मीवार न उतारने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इन सीटों पर मुकाबले में उतरने की बजाय महागठबंधन को एक तरह से वॉकओवर देने का फैसला लिया है। यूपी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने एसपी-बीएसपी और आरएलडी के लिए 7 सीटों से उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान किया। बता दें कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी रविवार से 4 दिनों के प्रदेश दौरे पर हैं और इस बीच राज बब्बर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन के प्रति कांग्रेस पार्टी के सम्मान की बात कहकर बड़े संकेत देने की कोशिश की। माया, मुलायम, अजित, जयंत की सीटों पर कैंडिडेट नहीं
राज बब्बर ने कहा कि फासीवादी ताकतों को हराने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'हम एसपी-बीएसपी और आरएलडी के लिए सीटें खाली छोड़ रहे हैं। ये सीटें हैं मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, तथा वे सीटें जहां से मायावती जी, आरएलडी के नेता जयंत जी और अजित सिंह चुनाव लड़ेंगे। हम गोंडा और पीलीभीत की सीट से अपने उम्मीदवार नहीं उतार रहे हैं। यहां हमारी सहयोगी अपना दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।'

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।