तलाक़ सहमति के मुताबिक अब 25 साल पुरानी रिटेल कंपनी अमेज़ॉन में मैकेंज़ी की हिस्सेदारी 4 फ़ीसदी ही रहेगी.
साथ ही अब मैकेंज़ी वाशिंगटन पोस्ट न्यूज़पेपर और बेज़ोस की स्पेस ट्रैवल फर्म ब्लू ओरिजिन में भी अपनी दिलचस्पी छोड़ देंगी.
बेज़ोस और मैकेंज़ी के बीत 35 बिलियन डॉलर राशि पर बने समझौते ने फ़्रांस में जन्मे अमरीकी अरबपति एलेक वाइल्डेनस्टाइन और उनकी पूर्व पत्नी जोसेलीन वाइल्डनेस्टीन के बीच 3.8 बिलियन डॉलर के समझौते को बहुत पीछे छोड़ दिया है.
इस तलाक़ समझौते से पहले अमेज़ॉन में मैकेंज़ी की 16.3 फ़ीसदी हिस्सेदारी थी. यानी उनकी 75 फ़ीसदी हिस्सेदारी बेज़ोस अपने पास रखेंगे.
इसके साथ ही मैकेंज़ी ने वोटिंग के भी सभी अधिकार बेज़ोस को हस्तांतरित कर दिये हैं.
बेज़ोस ने 1994 में अमेज़ॉन की स्थापना की और मैकेंज़ी ने इस कंपनी की पहली सदस्य के रूप में काम किया था. दोनों के चार बच्चे हैं.
आज अमेज़ॉन एक बहुत बड़ी ऑनलाइन कंपनी है. फोर्ब्स के मुताबिक बीते वर्ष अमेज़ॉन ने 232.8 बिलियन डॉलर (लगभग 16,010 अरब रुपये) का कारोबार किया और उनके परिवार ने 131 बिलियन डॉलर (क़रीब 9,109 अरब रुपये) की कमाई की.
मैकेंजी एक सफल उपन्याकार भी हैं. उन्होंने दो किताबें 'द टेस्टिंग ऑफ़ लूथर अलब्राइट' और 'ट्रैप्स' लिखी हैं और पुलित्ज़र पुरस्कार विजेता लेखक टोनी मौरिसन ने उन्हें प्रिंस्टन विश्वविद्यालय में पढ़ाया था. उन्होंने (मौरिसन ने) एक बार कहा भी था कि वो (मैकेंज़ी) उनके सबसे बेहतरीन छात्रों में से एक थीं. उन्होंने मैकेंज़ी के बारे में कहा था, "क्रिएटिव राइटिंग की क्लास में मेरी अब तक की सर्वश्रेष्ठ छात्र."
उधर जेफ़ बेज़ोस की फॉक्स टीवी की पूर्व होस्ट लॉरेन सांचेज़ के साथ कथित रिलेशनशिप की चर्चाएं चल रही हैं.
जब बेज़ोस ने जनवरी में मैकेंज़ी से तलाक़ की घोषणा की थी तो एक अमरीकी टैबलॉयड ने सांचेज़ के साथ बेज़ोस के विवाहेतर संबंध और प्राइवेट मैसेज को छापा था.
बेज़ोस ने इस हेल्थ और फिटनेस मैगज़ीन, अमरीकन मीडिया इनकॉर्पोरेशन, पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया था. हालांकि प्रकाशकों ने उनके इस दावे को नकार दिया था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।