अब्दुल्ला और मुफ्ती पर बरसे मोदी, बोले-कश्मीर को नोचा-निचोड़ा
(India) जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तीन-तीन पीढ़ियों को इन दो परिवारों ने तबाह किया है, नोच लिया है, निचोड़ लिया है। जम्मू कश्मीर के उज्ज्वल भविष्य के लिए इन दोनों परिवार की विदाई होनी चाहिए। पीएम ने दोनों परिवारों को संबोधित करते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा, 'ये दो परिवार पूरे कुनबे को मैदान में उतार दें, चाचा, मामा, भाई, भतीजा, भांजा, साला... जितनी गालियां मोदी को देनी हैं, दे दो। पर, इस देश के टुकड़े नहीं कर पाओगे।' कठुआ में नैशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी को निशाने पर लेते हुए पीएम ने कहा, 'मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार से मैं कहना चाहता हूं... ये मोदी है, ये ना डरता है, ना झुकता है और ना ही बिकता है।' इस दौरान पीएम ने लोगों से कहा कि सूबे की बेहतरी के लिए इन दोनों परिवारों की विदाई जरूरी है। कांग्रेस पर बरसते हुए पीएम ने कहा, कांग्रेस कह रही है कि वह सत्ता में आई तो सेना के अधिकार छीन लेगी। ये जम्मू-कश्मीर से सेना हटाना चाहते हैं। ये सेना का मनोबल तोड़ने की साजिश है। पर, ये इस बात को भूल गए हैं कि इनके और इनकी इस सोच के बीच मोदी दीवार की तरह खड़ा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।