लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान बवाल, बीजेपी चुनाव आयोग से करेगी मुलाकात
(DELHI, DELHI) लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल की तीन सीटों के लिए होने जा रहे मतदान के दौरान कई जगहों पर भारी हिंसा की खबर आई है। सीपीआई (एम) के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद मोहम्मद सलीम की कार पर इस्लामपुर में हमला किया गया। वह कांग्रेस के दीपा दासमुशीं के खिलाफ रायगंज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।
सलीम ने बताया कि जिस वक्त उनकी कार पर हमला किया गया, पुलिस ने कुछ भी नहीं किया। जबकि, सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने इस हिंसा के लिए राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदारी ठहराया है।
दीपा दासमुंशी 2009 से लेकर 2014 तक रायगंज से सांसद रही और उनके पति और पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रियरंजन दास मुंशी 1999 से लेकर 2009 तक यहां से सांसद थे।
दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले चोपड़ा में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। प्रदर्शनकारियों का यह आरोप है कि सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता उन्हें वोट देने से रोक रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।