(India)
यूपी की राजनीति इन दिनों दिग्गज राजनेताओं के बयानों से गरम होती जा रही है। मायावती के साथ 'बड़ा खेल' खेले जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे पर बीएसपी चीफ ने पलटवार किया है। माया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि मोदी अपनी चिंता करें, मेरी नहीं। रायबरेली और अमेठी में प्रत्याशी ना उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा वोटर साइलेंट होता है और वह नेता का इशारा समझकर वोट करता है। रायबरेली और अमेठी में उनका कोर वोटर कांग्रेस के उम्मीदवारों को ही वोट करेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है। बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रतापगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एसपी-बीएसपी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि मायावती के साथ बहुत बड़ा खेल खेला जा रहा है। गठबंधन खतरे में है। अब मायावती ने कहा कि बीजेपी महागठबंधन को तोड़ना चाहती है, लेकिन हम एक हैं। महागठबंधन में कोई मनमुटाव नहीं है। बीजेपी लगातार फूट डालो राज करो की राजनीति कर रही है। 23 मई के रिजल्ट के बाद सरकार बदलने जा रही है। अगली सरकार और उसके पीएम की चिंता मोदी सरकार ऐंड कंपनी न करे तो ही बेहतर होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।