'मोदी जी, आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं'
(India) राजीव गांधी को लेकर पीएम मोदी के एक बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच चुनावी मौसम में जुबानी जंग तेज हो गई है। पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मिस्टर क्लीन की इमेज के साथ आए थे, लेकिन भ्रष्टाचारी नंबर वन के तौर पर जीवनकाल समाप्त हुआ। इसके बाद राहुल गांधी ने रविवार को पीएम पर हमला बोलते हुए कहा, 'मोदी जी आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं।' शनिवार को पीएम मोदी ने कहा था, 'आपके (राहुल गांधी) पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा। यह देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।'

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।