कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों की बैठक जारी, बीजेपी ने कहा- हमारे पास 107 विधायक का समर्थन
(KARNATAKA, KARNATAKA) कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर जारी पिछले कुछ दिनों से संकट के बीच कांग्रेस के बागी विधायक मुंबई में ही रुकेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांग्रेस के इन बागी विधायकों का प्लान पहले पुणे और फिर बाद में गोवा शिफ्ट होने का था। लेकिन अब सभी मुंबई में ही किसी अज्ञात जगह पर रहेंगे। वहीं, बेंगलुरु में कांग्रेस के विधायकों की बैठक भी हो रही है।

दूसरी ओर बीजेपी नेता शोभा ने बताया कि हमारे पास कांग्रेस जेडीएस गठबंधन से ज्यादा विधायक हैं। हमारे पास तकरीबन 107 विधायकों का समर्थन है। लेकिन वे गिरकर 103 पर पहुंच गए हैं। मुझे लगता है कि राज्यपाल को अब बीजेपी को सरकार बनाने का फैसला लेना चाहिए।

इससे पहले मंगलवार सुबह बेंगलुरु में बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के आवास पर बीजेपी नेता जुटे। इन नेताओं में मुरुगेश निरानी, उमेश कट्टी, जेएसी मधुस्वामी और के रत्ना प्रभा शामिल थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।