भाजपा की संसदीय दल की मंगलवार सुबह संसद भवन परिसर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसदों से आह्वान किया कि वे बापू को श्रद्धांजलि देने वाले इस कार्यक्रम में पूरे मनोयोग से भाग लें और इसकी सफलता सुनिश्चित करें। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बैठक के बाद संवादददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को बड़े स्तर पर मनायी जाएगी। देश में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर के बीच 150 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। हर दिन संसदीय क्षेत्र में 15 से 20 समूह बनाये जाएंगे और वे हर दिन लगभग 15 किलोमीटर तक पदयात्रा करेंगे और प्रत्येक बूथ को कवर किया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।