कर्नाटक संकट: 8 विधायकों का इस्तीफा नामंजूर करने पर आज सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट देंगे स्पीकर
(KARNATAKA, KARNATAKA) कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक के बीच आज विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। साथ ही विधायकों के इस्तीफे मंजूर करने में देरी को लेकर कर्नाटक स्पीकर आज सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। एक साथ इस्तीफा देने वालों में से 8 विधायकों को इस्तीफा नामंजूर करने के आज कर्नाटक विधानसभा स्पीकर सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।

वहीं, कर्नाटक के बागी विधायक बेंगलुरू में विधानसभा अध्यक्ष को अपने त्यागत्र सौंपकर बृहस्पतिवार शाम मुंबई के होटल में लौट आए। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी। भाजपा नेता ने कहा कि विधायक उपनगरीय पोवई स्थित होटल रेनेशॉ लौट आए हैं और वे वहां दो दिन और रुकेंगे। यह विधायक कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर और कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की 13 महीने पुरानी सरकार से समर्थन वापस लेकर शनिवार से यहां ठहरे हुए हैं। ऐसे में कर्नाटक की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।