कर्नाटक संकट: आज बहुमत साबित कर सकते है कुमारस्वामी
(KARNATAKA, KARNATAKA) कर्नाटक में बागी विधायकों को मनाने के लिए कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के नेता हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं, बागी विधायक इस्तीफा वापस न लेने पर अड़े हुए हैं। जेडीएस सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित कर सकते हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री ने खुद शुक्रवार को विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार से बहुमत साबित करने के लिए वक्त मांगा था। इस पर स्पीकर ने भरोसा दिलाया था कि वे जिस दिन कहेंगे, उन्हें इसके लिए वक्त दिया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से कहना चाहता हूं कि वह तुरंत इस्तीफा दें या उन्हें सोमवार को विश्वास मत हासिल करना चाहिए। क्योंकि उनके (जेडीएस) और कांग्रेस के 15 से ज्यादा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि दो निर्दलीय विधायकों ने भी मंत्रिपद से इस्तीफा दिया है जो दिखाता है कि वे भाजपा का पक्ष लेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।