पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के दामाद और सीसीडी के फाउंडर वीजी सिद्धार्थ लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
(KARNATAKA, KARNATAKA) मशहूर कैफे चेन कैफ कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ मंगलुरु से लापता हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें आखिरी बार मंगलुरु में नेत्रावती नदी के पास देखा गया था। वहीं, दूसरी ओर न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, बीएस शंकर ने एसएम कृष्णा के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की है।

सिद्धार्थ पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद भी हैं जो कांग्रेस में दशकों बिताने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। सिद्धार्थ द्वारा कर्मचारियों और सीसीडी के निदेशक मंडल को लिखे पत्र में कहा गया है कि हर वित्तीय लेनदेन मेरी जिम्मेदारी है। कानून को मुझे और केवल मुझे जवाबदेह रखना चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।