बिहार के कई इलाकों में तेज बारिश
(India) बिहार के कई इलाकों में पिछले तीन दिन से तेज बारिश हो रही है। इस दौरान हादसों में 23 लोगों की मौत हो गई। रविवार को भागलपुर जिले में दीवार गिरने से छह और पटना में ऑटो पर पेड़ गिरने से चार लोगों की जान गई। उधर, राज्य के 22 जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी बारिश से निजात नहीं मिलेगी। राज्य सरकार ने सभी जिलों में प्रशासन को 15 अक्टूबर तक हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। दक्षिण उत्तरप्रदेश और इससे सटे उत्तरी मध्यप्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी से झारखंड और गंगीय इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से पूरे बिहार में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम 30 सितंबर तक रहेगा। पटना में भी शनिवार को भारी बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में जलजमाव हुआ। राज्य के पांच मंत्री नंद किशोर यादव (सड़क निर्माण मंत्री), कृष्ण नंदन वर्मा (शिक्षा मंत्री), सुरेश शर्मा (नगर विकास मंत्री‌), संतोष निराला (परिवहन मंत्री) और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के आवास में भी पानी भर गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।