सपा के संगठनात्मक ढांचे में लायेंगे और मजबूती : अखिलेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि ग्रामीण इलाकों तक अपनी पैठ मजबूत बनाने के इरादे से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में जल्द ही सुधार की दिशा में काम किया जायेगा।
यादव ने यहां कहा “हम विधानसभा क्षेत्र स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे। हम ग्रामीण अंचलों में जाकर लोगों को राज्य की वास्तविक स्थिति से अवगत करायेंगे।” उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदर्शन पर टिप्पणी करने से बचते हुये उन्होने कहा “यह उनका मामला है। उन्हे देखना है कि वे कहां गलत थे। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है।”बसपा का 11 सीटों पर हुये उपचुनाव में खाता भी नहीं खुला था। 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा द्वारा जीती गयी सीट पर भी उपचुनाव में सपा ने कब्जा कर लिया है। सपा ने रामपुर सीट को बरकरार रखते हुये उपचुनाव में भाजपा के हिस्से वाली जैदपुर और बसपा की जलालपुर सीटे भी झटक लीं थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।