घमासान के बीच बीजेपी की महाबैठक
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कुल 105 विधायक मिले हैं, लेकिन ये सरकार बनाने के लिए काफी नहीं हैं. बुधवार को बैठक में बीजेपी के सभी विधायक देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुनेंगे. शिवसेना के घमासान के बीच देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान कर दिया था कि वह ही अगले मुख्यमंत्री होंगे, शिवसेना के साथ 50-50 फॉर्मूले के तहत मुख्यमंत्री पद का वादा नहीं किया गया था.
शिवसेना CM पद पर अड़ी
शिवसेना की ओर से लगातार मुख्यमंत्री पद की मांग की जा रही है. शिवसेना के संजय राउत का कहना है कि चुनाव से पहले भाजपा ने 50-50 फॉर्मूले का वादा किया था, जो मीडिया के सामने की ही बात है. इसी के तहत मुख्यमंत्री पद शिवसेना को मिलना चाहिए. शिवसेना के सामना में भी लगातार इस बारे में बात कहा जा रहा है. बीजेपी और शिवसेना के बीच इस मसले पर लगातार विवाद चल रहा है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।